NHPC vs SJVN: शेयर मार्केट में एक ही सेक्टर के दो PSU स्टॉक्स है, पर निवेश के लिए दोनों में से कौन सा बेहतर हो सकता है, ये आपके ऊपर है क्योंकि दोनों कंपनियां पॉवर जनरेशन के क्षेत्र में काम करती हैं और दोनों को सरकार द्वारा ही संचालित होती हैं, इसमें सरकार की अधिकतम हिस्सेदारी है, इस आर्टिकल में हम दोनों यानि NHPC vs SJVN की तुलना करने वाले हैं, ऐसे में अगर आप पॉवर जनरेशन PSU कंपनियों के शेयर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो पूरा पढ़ें.
पॉवर जनरेशन NHPC के बारे में
पॉवर जनरेशन कंपनी एनएचपीसी यानि नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कॉर्पोरेशन जो की एक पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग कंपनी है इसमें सरकारी की 70.95% हिस्सेदारी है, कंपनी की शुरुआत 1975 में हुई थी, यह मुख्य रूप से इलेक्ट्रिसिटी जनरेशन का काम करती है, फिर चाहे वह सोलर से हो या फिर विंड से, इस समय NHPC का मार्केट कैप 97,235 हजार करोड़ रुपए है. कंपनी की पॉवर जनरेशन क्षमता 7000 मेगावाट है जो की जल्द ही 12000 मेगावाट के टारगेट को प्राप्त करेगी.
पॉवर जनरेशन SJVN के बारे में
SJVN यानि सतलुज जल विद्युत निगम, जो की एक पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग पॉवर जनरेशन और ट्रांसमिशन कंपनी है इसमें सरकार की 59.92% और हिमाचल प्रदेश सरकार की 26.85% हिस्सेदारी है कंपनी की स्थापना 1988 में हुई थी, कंपनी मुख्य रूप से हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर जनरेशन के क्षेत्र में काम करती है. हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ गवर्नमेंट का जॉइन्ट वेंचर है. SJVN का मार्केट कैप 49,633 करोड़ रुपए है. इसकी पॉवर जनरेशन उत्पादन क्षमता अभी 2000 मेगावाट है जो की 2030 तक 12000 मेगावाट होने का लक्ष्य है.
NHPC vs SJVN कौन बेहतर
NHPC vs SJVN, दोनों कंपनियों में निवेश के लिए कौन बेहतर है इसका निर्णय आप खुद करेंगे, लेकिन आगे हम दोनों के फंडामेंटल को समझने की कोशिश करेंगे. बहरहाल बता दें की NHPC के शेयर ने पिछले एक साल में 148% का रिटर्न दिया है वही पर SJVN के शेयर ने 303% का रिटर्न दिया है.
तुलना | NHPC | SJVN |
---|---|---|
मार्केट कैप | ₹97,235 करोड़ | ₹49,633 |
कैपासिटी | 7000 मेगावाट | 2000 मेगावाट |
P/E | 29.19 | 50.25 |
फेस वैल्यू | ₹10 | ₹10 |
ROE | 11.13 | 10.12 |
ROCE | 8.07 | 11.05 |
DIV. YIELD | 1.99% | 1.47% |
सेल्स ग्रोथ | 12.12% | 21.20% |
प्रॉफ़िट ग्रोथ | 8.37% | 39.48% |
कर्ज | ₹28,142.73 | ₹7,1490.13 |
शेयर प्राइस | ₹96.95 | ₹125.60 |
ये भी पढ़ें: Tata Group का मार्केट कैप पाकिस्तान की इकोनॉमी से भी अधिक, निवेशकों के लिए गर्व का पल
डिस्क्लैमर: इस आर्टिकल में हमने NHPC vs SJVN की तुलना की है, इसमें निवेश करना है या नहीं ये आपको तय करना है, हम किसी भी शेयर में निवेश करने की सलाह नहीं देते, हमारा मकसद शेयर मार्केट और बिजनेस से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज की जानकारी देना है. इन शेयरों में निवेश करने से पहले खुद रिसर्च करें और निवेश अपने रिस्क पर करें.
ये भी पढ़ें: PSU Bank Share ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दिया ताबड़तोड़ रिटर्न, अब भी निवेश का मौका