PSU Stocks: देश कि पीएसयू कंपनियों के शेयरों ने इस साल शानदार रिटर्न दिया है, और अब तो PSU Stocks ने डिविडेंड का ऐलान कर दिया है, जिसमें केंद्र सरकार को 2023-24 में करीब 63 हजार करोड़ रुपए का डिविडेंड मिलेगा, जबकि पिछले साल 2022-23 में 59,952.84 करोड़ रुपए का डिविडेंड मिला था। बता दें डिविडेंड देने वाली मुख्य कंपनियों में कोल इंडिया, ओएनजीसी, गेल इंडिया के साथ अन्य कंपनियां शामिल है।
सरकार को किन कंपनियों ने कितना दिया डिविडेंड
Department of Investment and Public Asset Management (DIPAM) के मुताबिक पीएसयू स्टॉक्स से मार्च में केंद्र सरकार को कुल 63,000 करोड़ रुपए का करीब डिविडेंड मिला है, जिसमें सरकार को ऑयल एंड नेचुरल गैस कंपनी ONGC से 2,964 करोड़ रुपए, कोल माइनिंग कंपनी कोल इंडिया को 2,043 करोड़ रुपए, एनर्जी सेक्टर की कंपनी पॉवर ग्रिड से 2,149 करोड़ रुपए और माइनिंग कंपनी NMDC से 1,024 करोड़ रुपए, डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स(HAL) से 1,054 करोड़ रुपए और ऑयल एंड गैस कंपनी GAIL से 1,863 करोड़ रुपए का डिविडेंड प्राप्त हुआ है। बाकी अन्य महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न कंपनियों से करोड़ों का डिविडेंड मिला है।
PSU Stocks ने दिया शानदार रिटर्न
PSU Stocks ने पिछले एक साल में निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिए है जिसमें से कोल इंडिया ने 100 परसेंट का रिटर्न, ओएनजीसी 75 परसेंट, एचएएल 152 परसेंट, पॉवर ग्रिड 66 परसेंट और गेल इंडिया 70 परसेंट का रिटर्न दिया है। इसके साथ एनएमडीसी ने 90 परसेंट और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के शेयर ने 122 परसेंट का रिटर्न दिया है।
PSU कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी
भारत की पीएसयू कंपनियों(PSU Companies in India Hindi) में सरकार की 50% से अधिक हिस्सेदारी है, इस समय सरकार की कंपनियों में 38 लाख करोड़ रुपए की इक्विटी हिस्सेदारी है। जिसमें HAL की 71.65 परसेंट, कोल इंडिया की 66.13 परसेंट, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की 51.5 परसेंट हिस्सेदारी है, कुछ कंपनियों में सरकार की कितनी हिस्सेदारी है इसकी लिस्ट नीचे दी गई है।
कंपनी | सेक्टर | हिस्सेदारी |
---|---|---|
Hindustan Aeronautics Limited | Defence | 71.65% |
Coal India Limited | Mining & Minerals | 66.13% |
Indian Railway Catering & Tourism corporation Ltd | Railways | 67% |
National Thermal Power Corporation Ltd | Power Generation | 51.1% |
State Bank of India | Banking | 57.5% |
Bank of Baroda | Banking | 63.97% |
Central Bank of India | Banking | 93.8% |
Container Corporation of India | Logistics | 54.8% |
Bharat Electronics Limited | Defence | 66% |
Power Finance Corporation Limited | Finance | 52.63% |
Indian Railway Finance Corporation Limited | Finance | 86% |
Life Insurance Corporation of India | Insurance | 95.5% |
Rail Vikas Nigam Limited | Railway Construction | 78.2% |
Power Grid Corporation of India Ltd | Power Generation | 51.34% |
Oil & Natural Gas Corporation Limited | Gas & Petroleum | 60.41% |
Indian Oil Corporation Ltd | Refineries | 51.5% |
Union Bank of India | Banking | 76.99% |
Rural Electrification Corporation Limited | Infrastructure finance | 52.63% |
Rashtriya Chemicals & Fertilizers Ltd | Agriculture | 75% |
Steel Authority of India | Steel | 65% |
ये भी पढ़ें: भारत की PSU बैंकें। PSU Banks in India 2024
Disclaimer: यह आर्टिकल मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर उपलब्ध डाटा के मुताबिक है, हम सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार नहीं है और न ही किसी शेयर में निवेश करने की सलाह देते हैं, शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश खुद के रिस्क और रिसर्च पर करें, यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिये है।