Maharatna PSU को मिला ₹4000 करोड़ थर्मल पावर प्रोजेक्ट, शेयर ने दिया 250% का रिटर्न

Maharatna PSU Bhel Share: महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमि(Bharat Heavy Electricals Ltd) यानी भेल को अडानी ग्रुप की तरफ़ से 4 हज़ार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिला है, जिसके बाद कंपनी के शेयर में 1.85% की तेज़ी देखी गई है। क्या है पूरी ख़बर आइए डिटेल्स में जानते हैं।

BHEL को अडानी ग्रुप से मिला बड़ा आर्डर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow

सरकारी कंपनी BHEL को अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर की तरफ से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 2×800 MW का स्टेप।। थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने के लिए एक नया प्रोजेक्ट मिला है जिसकी वैल्यू 4000 करोड़ रुपए है, इस बात जानकारी कंपनी ने ख़ुद बताई है। कंपनी के मुताबिक़ उसे बॉयलर, टरबाइन और जनरेटर आपूर्ति करने के लिए MoU भी मिला है।

BHEL Share Performance History

महारत्न कंपनियों में शामिल BHEL के शेयर ने एक साल में 250% की तेज़ी दिखाई है, वहीं पर पिछले 6 महीने में 95% की तेज़ी देखी गई है, इसके साथ 1 महीने में BHEL के शेयर में 10% की तेज़ी देखी गई है। 52 वीक में शेयर ने 275.85 के हाई प्राइस और 67.60 के लो प्राइस को छुआ है।

क्या करती है BHEL

पब्लिक सेक्टर की कंपनी BHEL भारत की पावर प्लांट इक्विपमेंट कंपनी है जिसे सरकार द्वारा संचालित किया जाता है, कंपनी के प्रोडक्ट और सर्विसेस में डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, मैन्यूफैक्चरिंग शामिल है, इसके साथ कंपनी डिफेन्स, ऑयल, गैस, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में काम करती है। BHEL का मार्केट कैप 86,320 करोड़ रुपए है।

कैसे हैं BHEL के फाइनेंशियल

BHEL के फाइनेंशियल को देखें तो कंपनी ने 1 साल में 10 परसेंट की सेल्स ग्रोथ और 9.09 परसेंट की प्रॉफिट ग्रोथ दिखाई है, वहीं पर 3 सालों में 3 परसेंट की सेल्स ग्रोथ और 32 परसेंट की प्रॉफिट ग्रोथ दिखाई है।

BHEL Share Holdings Pattern

BHEL में प्रमोटर्स की 63.17 परसेंट हिस्सेदारी है, FII की 7.04 परसेंट, DII की 17.57 परसेंट और पब्लिक की 12.22 परसेंट की हिस्सेदारी है।

ये भी पढ़ें: Tata Group को लेकर बड़ी ख़बर! EV Charging स्टेशन के लिये इस कंपनी के साथ हुई डील

Disclaimer: इस आर्टिकल को मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक लिखा गया है, हम सेबी रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइजर नहीं है और न ही किसी शेयर में निवेश करने की सलाह देते हैं, आपके फायदे और नुकसान के जिम्मेदार आप खुद होंगे, मार्केट में निवेश खुद के रिस्क और रिसर्च पर करें।

ये भी पढ़ें: PSBs Dividend: 15000 करोड़ रुपए डिविडेंड बांटेगी सरकारी बैंकें, निवेशकों की भरेगी झोली

Leave a Comment

      व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करें