SJVN Share News: ₹105 शेयर वाली सरकारी कंपनी SJVN को एक बड़े प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है, जिसकी वैल्यू करीब 2700 करोड़ रुपए है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SJVN को इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेसन बोर्ड ऑफ गुजरात GUVNL यानि गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की तरफ से एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर करार हुआ है, SJVN और GUVNL के बीच क्या डील हुई आइए डिटेल्स में जानतें हैं।
SJVN gets big project from GUVNL
भारत की पीएसयू कंपनियों की लिस्ट(List of PSU Companies in India) में शामिल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी SJVN को इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेसन बोर्ड ऑफ गुजरात GUVNL यानि गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड से 500 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट के कन्स्ट्रक्शन के लिये LoI(Latter of Intent) मिला है जिसकी वैल्यू करीब 2700 करोड़ रुपए है। बता दें की GUVNL गुजरात की इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेसन बोर्ड है जो की गुजरात सरकार के अधीन हैं। स्थापना 1999 में हुई थी, कंपनी पॉवर सेक्टर पॉवर जेनरेसन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में काम करती है।
SJVN के बारें में
SJVN यानि सतलुज जल विद्युत निगम एक PSU कंपनी है जो सरकार के अधीन है इसमें भारत सरकार की 59.92 परसेंट हिस्सेदारी और हिमाचल प्रदेश की सरकार की 26.85 परसेंट की हिस्सेदारी है। SJVN की स्थापना 1988 में हुई थी, कंपनी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पॉवर के साथ पॉवर जेनरेशन और ट्रांसमिशन के क्षेत्र में भी काम करती है। इस मार्च 2024 तक करीब 2,227 मेगावाट स्थापित कैपासिटी है। SJVN का मार्केट कैप 41,321 करोड़ रुपए है।
कैसे हैं SJVN के फाइनेंशियल
पिछले 1 साल में कंपनी के प्रॉफ़िट ग्रोथ और सेल्स ग्रोथ दोनों में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसमें एक साल में सेल्स ग्रोथ 21.2 परसेंट और प्रॉफ़िट ग्रोथ 39.48 परसेंट है, कंपनी ने दिसंबर 2023 की खत्म हुई तिमाही में नेट सेल्स 536.55 करोड़ रुपए रहा, और टैक्स के बाद प्रॉफ़िट 126.53 करोड़ रुपए रहा। मार्च 2023 में कंपनी का नेट सेल्स 2,935.41 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफ़िट 1,363.45 करोड़ रुपए था।
कंपनी का नाम | सतलुज जल विद्युत निगम |
मार्केट कैप | ₹41,321 करोड़ |
P/E | 41.83 |
P/B | 2.87 |
फेस वैल्यू | ₹10 |
ROE | 10.12% |
ROCE | 11.05% |
DIV. YIELD | 1.57% |
सेल्स ग्रोथ | 21.20% |
प्रॉफ़िट ग्रोथ | 39.48% |
कर्ज | ₹7,140.13 करोड़ |
SJVN Share Holdings Pattern
SJVN में प्रमोटर्स की 81.85% हिस्सेदारी, DII की 5.97%, FII की 1.68% और पब्लिक की 10.51% हिस्सेदारी है, मार्च 2023 में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 86.77 परसेंट से कम होकर 81.85 परसेंट हुई हैं वहीं पर प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया की स्टेक होल्डिंग्स भी 59.92 परसेंट से कम होकर 55 परसेंट हो गई है।
साल में दिया 236% का रिटर्न
SJVN Share ने पिछले एक साल में 236% का रिटर्न दिया है, वहीं पर 6 महीने में 36.6% और 5 सालों में 324 परसेंट का रिटर्न दिया है, 52 वीक में शेयर ने 170.50 के हाई प्राइस और 30.40 रुपए के लो प्राइस को छुआ है। इस समय SJVN की शेयर प्राइस 103.75 रुपए है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक है, हम शेयर मार्केट के किसी भी शेयर में निवेश करने की सलाह नहीं देते और न ही हम सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार हैं, मार्केट में निवेश आप खुद के रिस्क और रिसर्च पर करें, आपके प्रॉफ़िट और लॉस के जिम्मेदार हम नहीं होंगे।