[2024] चल और अचल संपत्ति क्या होती है? दोनों में अंतर

दोस्तों संपत्ति के मामले में अक्सर चल और अचल संपत्ति क्या होती है? (What’s Movable and Immovable Property in Hindi) और चल और अचल संपत्ति में क्या अंतर होता है? लोग सर्च करते हैं, क्योंकि संपत्ति से जुड़े ऐसे कई शब्द हैं जो आम लोगों को अक्सर कन्फ्यूज़ करते है और लोगों को इसको समझने में परेशानी होती है, लेकिन इस आर्टिकल में हम चल और अचल संपत्ति के बारें में डिटेल्स जानेंगे, हालांकि आपको बता दें की आमतौर पर संपत्ति का विभाजन दो प्रकार से किया गया है, चल संपत्ति और अचल संपत्ति, तो चलिए चल-अचल संपत्ति को आसान भाषा में समझते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow

अनुक्रम

chal achal sampatti

चल संपत्ति क्या है? Movable Property in Hindi

चल संपत्ति वह संपत्ति होती है जिसे एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से ले जाया जा सकता है, अर्थात यह चलायमान होती है जैसे- ज्वेलरी में सोना, चांदी हीरा इत्यादि, इलेक्ट्रानिक प्रोडक्टस में लैपटाप, मोबाइल, पंखा इत्यादि और ट्रक, बस, कार, बाइक व अन्य वाहन इत्यादि. इसे अगर और आसान शब्दों में समझें तो ऐसी संपत्ति जिसे एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाया जा सकता है चल संपत्ति(Movable Property) कहलाता है.

चल संपत्ति के उदाहरण-

  • वाहन
  • इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट
  • स्टॉक्स शेयर्स
  • ज्वेलरी
  • बुक्स
  • लकड़ियाँ
  • फसलें उगाना इत्यादि

अचल संपत्ति क्या है? Immovable Property in Hindi

अचल संपत्ति(Immovable Property) वह संपत्ति है जिसे एक जगह से दूसरी जगह पर नहीं ले जाया जा सकता है यानि यह संपत्ति चलायमान नहीं होती है जैसे- घर, गोदाम, खेत, खरिहान, कारखाना, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट इत्यादि. इन सबके अलावा जमीन से जुड़े पेड़ पौधे भी अचल संपत्ति के अंदर आते हैं.

अचल संपत्ति के उदाहरण

  • मकान
  • जमीन
  • फैक्ट्री
  • खदानें
  • एक निश्चित समय के लिए ठेका
  • खेत या बगीचों में उपयोग होने वाले उर्वरक

चल संपत्ति और अचल संपत्ति में अंतर

चल संपत्ति (Movable Property)अचल संपत्ति (Immovable Property)
चल संपत्ति को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाया जा सकता. अचल संपत्ति को एक जगह से दूसरी जगह पर नहीं ले जाया जा सकता.
चल संपत्ति में पंजीकरण की आवश्यकता नहीं पड़ती है. अचल संपत्ति में 100 रुपए से अधिक मूल्य की संपत्ति को अधिनियम 1908 तहत पंजीकरण है.
इसे आसानी से बांटा जा सकता है. इसे वसीयत के साथ बांटा जा सकता है.
इसे आसानी से तोड़ा जा सकता है. इसे आसानी से नहीं तोड़ा जा सकता है.

चल और अचल संपत्ति से संबंधित न्यायिक अधिकार

चल संपत्ति और अचल संपत्ति में अंतर समझने के बाद इससे जुड़े कुछ न्यायिक अधिकार को भी जानना जरूरी होता है, ताकि बाद में यह जानकारी आपके काम आ सके, तो चलिए चल और अचल संपत्ति से संबंधित न्यायिक अधिकार को समझ ही लेते है.

चल संपत्ति अचल संपत्ति
गिरवी रखी संपत्ति की बिक्री की डिक्री नौका का अधिकार
मशीनी उपकरण स्थायी नहीं होते, जमीन से संबंधित नहीं होते और एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया जा सकता. एक फैक्ट्री
खड़ी लकड़ी, फसलें और घास उगानामछली पालन का अधिकार
रॉयल्टीभूमि का किराया और मुनाफा प्राप्त करने का अधिकार
सरकारी वचन पत्रमार्ग – अधिकार

ये भी पढ़ें: भारत के 10 सबसे अमीर आदमी। Top 10 Richest Man in India

निष्कर्ष-

इस आर्टिकल में चल और अचल संपत्ति(Movable and Immovable Property Meaning in Hindi) के बारे में हम समझने की कोशिश किये इसके साथ चल और अचल संपत्ति मे अंतर को भी समझा. एक शब्द में समझें तो चल संपत्ति वह है जो चल सकती है या फिर एक जगह से दूसरी जगह पर हम ले सकते हैं और अचल संपत्ति चल नहीं सकती यह एक स्थान पर जमीन में अपनी जड़े फैलाई होती है.

तो दोस्तों आशा करते हैं आपको चल और अचल संपत्ति के बारें में अधिक से अधिक जानकारी मिली होगी, ऐसी ही और जानकारी के लिए हमें फॉलो जरुर करें. धन्यवाद

Movable Property meaning in Hindi

चल संपत्ति

Immovable Property meaning in Hindi

अचल संपत्ति

Leave a Comment

      व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करें